सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, टेम्पो चालकों में मची हड़कंप।

Breaking news News बिहार

वाहन जांच अभियान में 1लाख 52 हजार रुपए की काटा चालान।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद – जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परीवहन पदाधिकारी ने स्वयं सड़क पर उतरे और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान शहरी क्षेत्रों के विभिन्न जगहों पर विशेषकर तीन पहिया वाहनों की जांच की गई।वाहन जांच अभियान देख टेम्पो चालकों में हड़कंप मच गया।


जांच अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी करिश्मा सिंह ने कड़ी धूप में भी सड़कों पर तीन पहिया वाहनों की जांच की।
वहीं उन्होंने बताई कि वाहनों की कागजात के अलावे चालकों की ड्राईवरी लाईसेंस की भी जांच की गई। वहीं उन्होंने बताई कि 32 वैसे टेम्पो चालकों से जूर्माना वसुली की गई, जिनके पास गाड़ी की पूर्ण रुप से सभी कागजात उपलब्ध नहीं था। वहीं जुर्माना की राशी वसुली के उपरांत, निर्देश दिया गया कि आप सभी अपने अपने गाड़ी का पूर्ण रूप से कागजात अपटुडेट करा ले अन्यथा गाड़ी जप्त कर कार्रवाई कर दिया जाएगा। उन्होंने बताई कि चालान के रुप में एक लाख एकानवे हजार रूपए की वसुली की गई है। तथा आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।