बिजली के पौल में अचानक लगी शार्ट सर्किट आग से मची भगदड़, बाजार हुआ सन्नाटा,

Breaking news News बिहार

भयावह स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने, करने लगे दुकान बंद।

रोड पर पसर गया सन्नाटा,अफरा तफरी का माहौल हुआ उत्पन्न।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के व्यस्ततम बाजार में उस वक्त भगदड़ मच गया,जब अचानक नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पथ के पास बिजली के पौल में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आज रविवार की दोपहर करीब एक बजे दिन में शिवाजी पथ के मुख्य सड़क पर बिजली के पौल पर मकड़जाल जैसी तारों में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, और चटाक चटाक की आवाज से बाजार में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, बाजार में आए खरीदार लोगों में भगदड़ मच गया।लोग जान बचाने के उद्देश्य से इधर-उधर भागने लगे, दुकानदारों में भी भय व्याप्त हो गया, दुकानदारों ने अपना दुकान का शटर बंद करना प्रारंभ कर दिया। बिजली पौल से निकल रही चिंगारी से लोगों में काफी भय व्याप्त हो गया,यैसा प्रतित हो रहा था कि मानों आग की चपेट बाजार में फैल जाएगी, लोगों को भय इतना हो गया कि बाजार तथा खरीदारी करने आएं लोगों को जान बचाने हेतु इधर उधर भाग खड़े हुए। देखते देखते बाजार में सन्नाटा छा गया,और ट्राफिक ठहर सा गया।
गलीमत रहा या हिम्मत से किसी ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी, तत्पश्चात बिजली विभाग ने शिवाजी पथ की बिजली कनेक्शन काटी,बत कही लोगों ने राहत की सांस लिया।
वहीं बिजली के तारों में लगी आग को कुछ साहसी नवयुवकों ने,तार में लगी आग में पानी का बौछार कर आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली कन्ट्रोल से लाइन यदि नहीं कटता तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से बिजली तार में हो रहा स्पार्किंग से स्थिति उत्पन्न हो गया था,बड़ी ही भयावह था।लोग अपने अपने घरों में मेन स्विच से लाइन हटाने लगा तो कोई सर्किट हटाने में व्यस्त हो गया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पौल पर लगी डी पी पुरी तरह खराब होने के कारण घरों में जाने वाली लाइन नंगे तारों से जोड़ दिया गया है। जिससे तेज हवा या अधिक लोड होने के कारण शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।समय रहते विभाग बिजली पौल पर मकड़जाल को हटा कर डी पी के द्वारा लाइन सप्लाई किया गया होता, तो शायद इस तरह की घटना नही घटती।