
घर लौटने के क्रम में घात लगाए बैठे अपराधियों ने मारी गोली,पी एम सी एच रेफर।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में अपराधियों ने तांडव मचाया,और घर लौटने के क्रम में पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में गोलियों की आवाज़ से एक बार फिर लोग दहशत में हो गया।गोली लगने से घायल को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा निवासी मुन्ना सिंह जहानाबाद से आज रविवार को शाम करीब सात साढ़े सात बजे अपने घर निसरपुरा बाइक से लौट रहे थे कि ज्योंहि गांव के पास ईंट भट्ठा के पास पहुंचा तो घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने गोली मार फरार हो गया, घटना की सुचना प्राप्त होते ही परिजनों द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।
वहीं पूर्व में एक माह पूर्व मुन्ना सिंह के भतिजा शिवम् की हत्या कर दी गई थी,तो एक माह के अन्दर चाचा को गोली मारी दी गई है। ग्रामीणों ने घटीत घटना पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा की चुक बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पूर्व भतिजा की हत्या कर दी गई,तो फिर पुनः चाचा को अपराधियों ने गोली मारी। इससे अपराधियों को मनोबल बढ़ने की बात कही,तो दुसरी ओर पुलिस पर गम्भीर आरोप भी लगा डाला।
