भेलावर थाना अध्यक्ष पर गिरी गाज, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित।

Breaking news News बिहार

निसरपुरा निवासी मुन्ना सिंह की हत्या पर पुलिस अधीक्षक ने किया कारवाई।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले के भेलावर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम निसरपुरा निवासी मुन्ना सिंह को बीते रविवार को देर शाम जहानाबाद से घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने ईंट भट्ठा के पास गोली मारकर फरार हो गया, जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल लाया, जहां से पी एम सी एच रेफर कर दिया गया था, जहां रात्रि में मौत हो गई।
वहीं गुस्साएं परिजनों ने शव को टेहटा के पास बाईपास पर रख घंटों जाम लगा दिया। फलस्वरूप घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंच समझा बुझाकर जाम हटाया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने भेलावर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को कार्य में लापरवाही करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।