
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर दंगा रोधी माॅक ड्रिल का आयोजन।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -नीट पेपर लीक मामलों को लेकर राजधानी दिल्ली एवं बीते दिन पटना में हुआ छात्रों का प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट तथा सतर्क है।किसी भी परिस्थिति में शांती व्यवस्था कायम रखने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सतत् प्रयास जारी हैं।
इसी कड़ी में आज गुरूवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में, पुलिस लाइन में विशेष दंगा रोधी माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।माॅक ड्रिल का उद्देश्य आपात एवं विषम परिस्थितियों में पुलिस बल को त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं भीड़ नियंत्रण में सक्षम हो, तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने को अधिक सुदृढ़ हो।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माॅक ड्रिल के उद्देश्य पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण करना, एवं किसी भी विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की तैयारियों को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पूर्णतः तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
