
जलाभिषेक को आने वाले लाखो श्रद्धालुओ कांवरियो को जलाभिषेक में सहायता एवं जिला प्रशासन को सहयोग हेतु भारत स्काउट और गाइड मुजफ्फरपुर के जिला सचिव दिलीप कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर पदाधिकारियो की एक बैठक हुई जिसमें सावन के प्रत्येक सोमवारी में रविवार की शाम से सोमवार दिन तक दो पाली में 200 स्काउट गाइड को सेवा हेतु प्रतिनियुक्त किया गया और पदाधिकारियो को आवश्यक जिम्मेवारी दी गयी । बैठक मे प्रमुख रूप से जिला संगठन आयुक्त रामभरोस पंडित, जिला संगठन आयुक्त नवनीश कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कृष्णा कुमार, जिला प्रशिक्षक कृष्णा कुमार, जिला लीडर सह मीडिया प्रभारी राहुल कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे
