पुरे देश में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन पर जहानाबाद पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क।

Breaking news News बिहार

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया समीक्षा बैठक।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में हो रहे नीट पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों द्वारा प्रदर्शन, एवं बीते बुधवार को हुई पटना में प्रदर्शन से,जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। वहीं पटना में छात्र-छात्राएं द्वारा उग्र प्रदर्शन एवं पुरे बिहार में जारी अलर्ट को ध्यान में रखते पुलिस प्रशासन काफी सतर्क एवं चौकन्ना हो गया है।
इसी कड़ी में आज गुरूवार को जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक कर विधि व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा किया।
बैठक में जिले में शांती व्यवस्था एवं किसी भी सम्भावित परिस्थिति में प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रणनीति पर विचार एवं सुझाव हेतु चर्चा की गई ‌
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। जिले के संवेदनशील स्थलों, सार्वजानिक स्थानों, प्रमुख चौक चौराहों, सरकारी कार्यालयों एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया गया।
पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी प्रकार की अफवाह फ़ैलाने वालों, अशांति फ़ैलाने वालों, पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को शांती व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग करें, तथा किसी प्रकार की सुचना प्राप्त होती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराने का प्रयास करें, ताकी समय रहते विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सके।
वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखें,और किसी परिस्थिति में निपटने के लिए पुरी तरह तैयार रहें।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वहीं आम लोगों से अपील किया है कि आप लोग भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करें, तथा भ्रामक सुचना पर विश्वास ना करें।
जिला प्रशासन सभी को विश्वास देता है कि जिले में शांती व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।