बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सी डी पी ओ)रतनी फरीदपुर की कारनामों से त्रस्त हो रही है आंगन वाड़ी सेविका।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -‌एक बड़ा ही मामला का खुलासा हुआ है, जहां रतनी फरीदपुर प्रखंड में पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की कारनामों से आंगन वाड़ी सेविका त्रस्त है। परंतु सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से परहेज़ भी किया है।
एक यैसा मामला प्रकाश में आया है, जो सुनकर चौंक जाना स्वाभाविक होगा।
नाम न छापने के सवाल पर कुछ आंगन वाड़ी सेविका ने बताई कि सरकार द्बारा आंगन वाड़ी केंद्र को सुसज्जित करने, बच्चों को मनोरंजन हेतु केंद्र में टी वी सेट लगाने एवं बच्चों को सुद्ध पेयजल हेतु आर ओ लगाने हेतु 35 हजार रुपए की आवंटन सेविका के खाता में ट्रांसफर की गई है। वहीं सेविका ने बताई कि चुकी सरकार द्वारा दी गई राशी से समान की खरीदारी करनी है, परंतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सी डी पी ओ) द्वारा हमलोग से ब्लैक चेक का मांग किया जा रहा है। उन लोगों ने बताई कि ब्लैंक चेक नही देने पर गलत ढंग से किसी कारण दिखाकर कारवाई करने की धमकी भी दी जा रही है। वहीं उनलोगो ने हिम्मत दिखाई और मोर्चा खोली, उनलोगो ने बताई कि यही नहीं प्रति माह बाउचर जमा करने के समय 3000 तीन हजार रुपए की भी वसुली किया जाता है। वसुली करने वाला कोई अन्य होता है। हालांकि पैसा वसुली करने वाले का नाम अभी नहीं बताने की बात कही गई।
मामला चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन पैसा वसुली की धंधा प्रायः सामने आता रहता है।
देखना है कि जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेकर जांच कर कब कारवाई होगी,वह तो वक्त ही बताएगा।