सहारनपुर /उप्र /रामपुर मनिहारन तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मे चौथी बार परचम लहराया चौधरी अनिल गुर्जर ने बने बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Breaking news News उत्तरप्रदेश

अध्यक्ष गुट के ही महासचिव पद पर मुरारीलाल रहे विजयी रहे। जबकि बाकी पदों पर सभी निर्विरोध चुने गए।
रामपुर मनिहारन तहसील बार एसोसिएशन मे कुल 79 अधिवक्ता वोटर है सोमवार सभी अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।यह मतदान प्रतिष्ठा पूर्ण होने के साथ साथ बड़ा ही रोमांचक रहा।चुनाव परिणाम से ही अंदाज लगाया जा सकता है कि जीतने वाले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को अनिल गुर्जर को एक वोट से विजय प्राप्त हुई अनिल गुर्जर को 40 जबकि यशपाल सिंह को 39 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर मुरारीलाल ने आलोक सहगल को 6 मतों से हराकर कब्जा किया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी अनिल गुर्जर ने जीत का श्रेय दिया साथियों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहेंगे। अनिल गुर्जर की जीतने पर योगेन्द्र एडवोकेट,सुंदर एडवोकेट,मोनू राणा एडवोकेट,आरिफ एडवोकेट, धीर सिंह एडवोकेट, मेहरबान एडवोकेट, विपिन एडवोकेट, आदि अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
उसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।