
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में भारत के महान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके जीवन, विचारों एवं देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान में समाज के उच्च स्तर से लेकर निम्न स्तर तक के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने का काम किया है। जिसे सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

