जहानाबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ानें की मिलीं धमकी से मचा हड़कंप।

Breaking news News बिहार

पुलिस ने लिया डाक घर को सुरक्षा के घेरे में, ई-मेल से मिली जानकारी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के मुख्य डाकघर को बम से उड़ानें की मिलीं धमकी से आसपास में हड़कंप मच गया।खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच डाकघर को सुरक्षा के घेरे में लेते हुए, जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया है।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार गया डाक प्रमंडल से मिली सुचना पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं तत्काल मुख्य डाकघर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए, जांच तेज कर दी गई है। वहीं डाकघर के भवन को बारिकी से जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।साथ ही ऐतिहात के तौर पर डाकघर में आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए, जांच के उपरांत ही डाकघर में प्रवेश करने की अनुमति मिल रहा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डाकघर के आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।


प्रशासन पुरी सतर्कता बरत रही है, तथा जानकारी ली जा रही है कि ई-मेल कहां से और कौन भेजा है। वहीं साइबर माध्यम से ई-मेल की तकनीक जांच भी प्रारंभ कर दिया गया है।
हालांकि पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल डाकघर के कैम्पस या इर्द गिर्द किसी प्रकार का संदेहात्मक समान मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार नजर बनाए रखते हुए, लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील किया गया है। वहीं लोगों से पुलिस को सहयोग करने की बात कही गई है।
वहीं पदाधिकारियों का कहना है कि अभी फिलहाल जांच जारी है,जब तक जांच पुरी नहीं हो जाता, तब तक स्पस्ट कुछ कहा नहीं जा सकता। देखना है कि किसी की शरारत है या क्या, फिलहाल पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कारवाई जारी है।