
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शनिवार को शिविर में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम घाटेड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. आलोक यादव द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर प्रेरक भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम घाटेरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली का संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ. ज्ञान सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सुरेन्द्र सिंह, पवन कनौजिया, प्रभात सिंह, अमन एवं योगेश चौधरी की देख-रेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने नारे लगाकर ग्रामीणों को आगामी चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामवासी एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

