
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जिले में विधी व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना अध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटी को गिरफतार करने एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शकूराबाद थाना अध्यक्ष प्रति दिन छापामारी अभियान एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बीते शुक्रवार की रात्रि में छापामारी अभियान चलाया,और फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफतार करने में सफल रहे। वहीं उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर से वारंटी मो अब्बास कुरेशी, ग्राम सेसम्बा से वारंटी पवन कुमार मिश्र एवं ग्राम शकूराबाद से वारंटी लाला चौधरी को गिरफतार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार वार॑टीयो को जहानाबाद न्यायालय भेजा गया।
