
रामपुर मनिहारान 21 जुलाई
क्षेत्र के गांव कल्लरपुर गुर्जर में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। कार्यक्रम में गांव पहुंचने पर सर्वसमाज और ग्रामवासियों ने विधायक देवेंद्र निम का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।
विधायक ने सभी ग्रामीणों के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। देवेंद्र निम ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव, गली और सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सामुदायिक भवन के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
