रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सोइहम मंडल पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि आज के परिपेक्ष में मनुष्य अपनों का त्याग कर दिखावे की दुनिया में गुमराह होकर रह गया है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सोइहम मंडल पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि आज के परिपेक्ष में मनुष्य अपनों का त्याग कर दिखावे की दुनिया में गुमराह होकर रह गया है। तदोपरांत विशाल भंडारे के आयोजन के बाद सत्संग समारोह का समापन किया गया।

कस्बे में प्राचीन मंदिर श्री ठाकुरद्वारा में सोइहम मंडल की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में आयोजित सत्संग समारोह के अंतिम दिन स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि आज का समय मोबाइल फोन का है जिसे देखो मोबाइल फोन चला रहा है उन्होंने कहा कि इस मोबाईल फोन ने आपसी रिश्ते समबन्ध खत्म कर दिये हैं। मनुष्य की मुक्ति का मार्ग केवल भक्ति आराधना से ही प्राप्त होगा। ततपश्चात हवन पूजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य प्राप्त किया। इस दौरान जयराज पंवार, प्रधान कुलबीर सैनी, राकेश सैनी, धर्मेंद्र, डाक्टर अनुज सैनी, संजय पंवार, ब्लेन्द्र पंवार, गोपाल सैनी, नरेन्द्र कुमार, राजकुमार सैनी आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।