रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 21 जुलाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए नितिन और राम कुमार को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में जला हुआ तांबे का तार, एक बड़ा बैटरा, दो छोटी बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।