मारपीट की प्राथमिकी दर्ज,दो घायल,सी एच सी शकूराबाद में किया गया इलाज।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -बात बात में मारपीट की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है।
इसी कड़ी में बीते सोमवार की शाम में शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में मारपीट की घटना की खबर सामने आई है, जहां दो लोगों पर शकूराबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें मारपीट का आरोप लगाया है, तथा घायल पिता पुत्र का इलाज शकूराबाद सी एच सी में कराया गया है।
थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संतोष कुमार ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते सोमवार को शाम में शकूराबाद बाजार से अपने घर धर्मपुर लौट रहा था कि, शकूराबाद -कूर्था मुख्य सड़क के धर्मगुरु मोड़ के पास अवस्थित बजरंगबली मंदिर के बगल में गांव के ही पंकज कुमार लघु शंका कर रहा था, जिसे मना करने पर, पंकज ने गाली गलौज करने लगा,और बोला की हम लघु शंका करेंगे,तुम कौन हो बोलने वाला। वहीं उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि पंकज ने मोबाइल फोन कर अपने भाई मनोज कुमार को बुलाया,जो अपने हाथ में डंडा लेके आया,और दोनों भाई मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगा।इसी बीच मेरा पुत्र शौरभ कुमार शकूराबाद से बाइक से घर लौट रहा था कि, मुझे पिटाते देख,मेरा पुत्र मुझे बचाने आया, तो उसके साथ भी मारपीट कर हम दोनों पिता पुत्र को घायल कर दिया। वहीं जब ग्रामीण पहुंचे तो दोनों का जान बचा। वहीं स्थानीय लोगों ने हम दोनों पिता पुत्र को सी एच सी शकूराबाद में इलाज कराया गया । वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है।