अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Breaking news News Weather बिहार

पटना/ मोतिहारी।

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

  • 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन, तेज आंधी और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

बाकी जिलों में येलो अलर्ट

राज्य के बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। वहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में विशेष अलर्ट

सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में भारी बारिश को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और वज्रपात की गंभीर संभावना जताई है।

आपदा प्रबंधन विभाग की अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वज्रपात के समय खुले में न निकलें, पेड़ के नीचे न खड़े हों और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाकर रखें। किसान भी मौसम देखकर ही खेतों में जाएं।
बारिश का यह सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा।