रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर नजरबंद

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 1 जुलाई
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

धर्मवीर गुर्जर का कहना है कि वह किसानों की विभिन्न समस्याओं और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान से जुड़ा ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए जाने वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। धर्मवीर गुर्जर ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। किसान नेताओं ने इसे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए।