
रामपुर मनिहारान
कस्बे के ग्राम पंचायत चकवाली में उपनिदेशक पंचायती राज राघवेंद्र द्विवेदी ने मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
उन्होंने शहीद जयद्रथ राणा अमृत सरोवर, ग्राम संसद भवन, भारत सरोवर, बायोगैस प्लांट, आरआरसी सेंटर, नालंदा पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लेने के साथ नीम का पौधा भी लगाया राघवेंद्र द्विवेदी ने ग्राम पंचायत को भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया, जबकि ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया निरीक्षण के दौरान प्रदीप द्विवेदी,नकुल चौधरी,प्रवीण शर्मा, हिमांशु, लोकेश, ओम सिंह, विनीत, देवभाशकर पांडेय, संदीप, मधु, नीरज, गौरव, अरुण, सतीश, प्रदीप, बोधराज, कुलदीप, सुंदर, मनोज, मनजीत, जोगेंद्र, दीपक और सुरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
