शकूराबाद थाना की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफतार कर भेजा न्यायालय।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी –पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में शकूराबाद थाना ने चार आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों एवं कांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बीते मंगलवार की रात्रि शकूराबाद थाना में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सावन बिगहा निवासी बुन्देल उर्फ पायल कुमार दास एवं रतनी निवासी अर्जून कुमार को गिरफतार किया गया,वही एक कुर्की जप्ती वारंटी रामदीप बिंद ग्राम गननकुरा एवं न्यायालय से निर्गत वारंटी भागवन यादव ग्राम बिजली पुर को गिरफतार किया गया है।सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद भेज दिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था हेतु लगातार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।