25 हजार रुपए का ईनामी बलात्कार काण्ड का अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

Breaking news News बिहार



करीब छः साल से चल रहा था फरार, सरकार द्वारा रखी गई थी ईनाम।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां सरकार द्वारा घोषित 25 हजार रुपए के फरार चल रहा अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता मिली।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी शिवदहीन ठाकुर के विरुद्ध जहानाबाद महिला थाना कांड संख्या 35/19 दिनांक 30/6/19 में नामजद अभियुक्त बनाया गया था।इनपर बलात्कार सहित आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई थी, तथा फरार चल रहा था।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध 25 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। वहीं उन्होंने बताया कि शवदहीन ठाकुर गया जी जिले के बेलागंज से गिरफतार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली,जिसपर तत्काल पु अ नि विकास कुमार डी आई ओ प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें महिला थाना अध्यक्ष सुरुची शर्मा ,स अ नि धनंजय कुमार एवं गौतम कुमार सहित अन्य बल के सहयोग से गया जी जिले के बेलागंज से गिरफतार किया गया। वहीं गिरफतार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।


वहीं टेहटा थाना अध्यक्ष ने एक गृह भेदन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चार घंटे में मामले को उद्भेदन करते हुए समान बरामदगी के साथ साथ दो विधि विरुद्ध बालक, प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता पाई। जानकारी दी गई कि एक को टेहटा बाजार तथा एक को पटना जिले के सुल्तान गंज थाना क्षेत्र के कासीम पुर से गिरफतार किया गया। दोनों बिधी विरुद्ध बालक के पास से चोरी की गई करीब 7 सौ ग्राम चांदी के गहने, सोने के एक बिछिया,दो नाक बेसर,दस हजार रुपए भी बरामद की गई।