पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार घोषी थाना की पुलिस ने फरारी अभियुक्तों के घर चिपकाया इस्तेहार।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद – जिले में अपराधिक घटनाओं को रोकथाम एवं बिधी व्यवस्था को लेकर पुलिस काफी सक्रिय दिखाई पड़ रही है।
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के दिशा निर्देश के आलोक में घोषी थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत इस्तेहार फरारी के घर पर इस्तेहार चिपकाया।


थाना अध्यक्ष ने बताया कि घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में अमित कुमार, ग्राम ठो॑गरा निवासी तनीकन मांझी, एवं ग्राम गि॑जी निवासी गौरव कुमार तथा एक महिला अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हालांकि सभी फरार चल रहे अभियुक्तों के परिजनों को चेतावनी दी गई है कि यथा शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करे अन्यथा कुर्की वारंट की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।