जिला पदाधिकारी ने जीविका सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माणधीन भवन का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार



नगर प्रखंड के पुरानी कार्यालय स्थित निर्माणधीन भवन को यथा शीघ्र निर्माण पुरा करने का दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने पुराने प्रखंड कार्यालय स्थित निर्माणाधीन जीविका सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र के, निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण किया ।
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुराने प्रखंड कार्यालय में अवस्थित जीविका सिलाई केंद्र के निर्माण कार्य प्रगति का निरीक्षण किया । वहीं निरीक्षण मे निर्माणाधीन सिलाई सेन्टर के कपड़े कटिंग हाउस में साफ सफाई तथा उचित रख रखाव का निर्देश दिया । कार्यकारी एजेंसी को यथा शीघ्र शेष कार्य पूर्ण करने को भी निर्देशित किया।


जिला पदाधिकारी ने बताई कि खासकर गर्मी के मौसम को ध्यान मे रखते हुए आवश्यकता अनुसार पंखा तथा कम रौशनी वाले स्थान पर समुचित बल्ब लगाने का व्यवस्था भी करें। उन्होंने बताई कि मैटेरियल की अच्छा से सुरक्षित रख रखाव व्यवस्था तथा सिलाई किये गए कपडे को आयरन करने हेतु समुचित व्यवस्था कर जीविका दीदी को उपलब्ध कराने का निदेश डीपीएम जीविका को दिया गया। साथ ही निरीक्षण मे डीपीएम जीविका को निदेश किया गया कि दैनिक कार्य प्रगति का अनुसरण करेंगे।
वहीं पूराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त करते हुए उसके मलवा को कही सुरक्षित जगह पर रखने ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। साथ ही भवन के मलवा को विभागीय कार्रवाई करते हुए निलामी की प्रक्रिया करने को कहा गया। साथ ही परिसर मे लगे पेड – पौधे का छटाई तथा सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया।


निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता, राजस्व, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन, डॉ. हरिश्चन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूनम कुमारी, निदेशक, डी. आर. डी. ए. रोहित कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी,राजीव रंजन सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी, सुबोध कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, होमा इरफ़ान, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र संगठन अभियंत्रण, डीपीएम जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद अनिल मिस्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।