थाना नानौता पुलिस ने एक अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से अवैध चाकू बरामद

Breaking news News उत्तरप्रदेश



ननौता से रिपोर्टर पंकज कुमार


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी नवीन कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में पुलिस चैकिग के दौरान थाना नानौता पुलिस टीम ने एक अभियुक्त अर्जून उर्फ बन्टी पुत्र तेलूराम मौचन्डी चौक शैखजादगान कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर को नानौता देवबंद रोड कुतुबपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अर्जुन उर्फ बन्टी उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नानौता पर मु0अ0स0 319/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त अर्जुन उर्फ बन्टी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0- 192/18 धारा 13 जी एक्ट चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर
2.मु0अ0सं0- 102/22 धारा 4/25 आयुध अधि0 चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर
3.मु0अ0सं0- 268/22 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर
4.मु0अ0सं0- 269/22 धारा 4/25 आयुध अधि0 चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर
5.मु0अ0सं0- 052/24 धारा 3/25 आयुध अधि0 चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर
6.मु0अ0सं0- 293/24 धारा 4/25 आयुध अधि0 चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर
7.मु0अ0सं0- 319/25 धारा 4/25 आयुध अधि0 चालानी थाना नानौता जनपद सहारनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जयवीर सिंह, हैड कास्टेबल राहुल यादव मौजूद रहे।