पुलिस अधीक्षक का कड़ा निर्देश, जिले के पांच थाना अध्यक्ष सहित 38 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन पर लगाई रोक, स्पष्टीकरण की किया मांग।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने पुलिस अधिकारियों को कार्य में कोताही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई है।
वहीं जहानाबाद नगर थाना अध्यक्ष सहित पांच थाना अध्यक्ष एवं 38 अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारियों को वेतन पर रोक सहित स्पष्टीकरण की मांग की है।
दरअसल बीते गुरुवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना अध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग ग्राम फ्लेक्स भवन में आयोजित किया।क्राईम मीटिंग में ल॑बित कांडों को लेकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी फटकार लगाई।
पुलिस अधीक्षक ने खासकर नगर थाना में काफी लम्बित कांडों को लेकर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद को फटकार लगाते हुए बेतन पर रोक लगाते हुए,और अन्य अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी को भी बेतन पर रोक लगाने का आदेश निर्गत किया। वहीं हुलासग॑ज थाना अध्यक्ष,पाली एवं ओकरी थाना अध्यक्ष सहित पांच थाना अध्यक्ष पर स्पष्टीकरण सहित बेतन पर रोक लगाने का आदेश निर्गत किया।


इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वैसे 38 पुलिस पदाधिकारियोंको जो केस लम्बित रखतें हुए लापरवाही बरतने का कार्य किया है, उन्हें भी बेतन पर रोक लगाई गई है,साथ ही साथ स्पष्टीकरण की मांग किया गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ करने हेतु वरिय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शराब कारोबारियों, अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।