
वाणावर को पर्यटन केंद्र के रुप में किया जाएगा विकसित -डाॅ प्रमोद चंद्रवंशी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के हिमालय कहे जाने वाला वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में,सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कबिना म॑त्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं माननीय मंत्री श्री चंद्रवंशी ने बताया कि जहानाबाद जिले के वाणावर पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण है,इसे विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि वाणावर एक पहाड़ ही नहीं अपितु यह स्थल बाबा सिद्धेश्वरनाथ की नगरी भी है,जो हजारों वर्ष पूर्व से चली आ रही लोगों का आस्था कहे या धार्मिक एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं उन्होंने बताया कि वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाय मंदिर तक आने जाने हेतु, श्रधालुओं को सुविधा के ख्याल से रोपवे का निर्माण सरकार द्वारा की जा रही है। रोपवे सुविधा प्रारम्भ होने से जहानाबाद क्षेत्र पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि वाणावर क्षेत्र में खनिज संसाधनों की भी अपार संभावनाएं हैं,इसे लेकर भी सरकार अध्ययन एवं योजनाएं तैयार कर रही है।

कार्यक्रम में मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास,जिला कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा,अपर समाहर्ता विनय कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी,जिला खनिज पदाधिकारी, मंदिर परिसर मह॑थ/पुजारी गण, सहित बड़ी संख्या ग्रामीण,जन प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
