जहानाबाद में बड़ी सड़क दुघर्टना, स्कूली बस में ट्रक ने मारी ठोकर, बच्चों सहित चालक बुरी तरह घायल।

Breaking news News बिहार

स्थानीय लोगों ने चालक एवं बच्चों को लाया सदर अस्पताल, ट्रक चालक एवं एक छात्रा पटना रेफर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में आज मंगलवार को सुबह एक बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई, जहां स्कूली बस में पीछे से ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मारी।ठोकर इतनी जबरदस्त था कि,ठोकर की आवाज मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बच्चों एवं ट्रक चालक को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत एक छात्रा एवं ट्रक चालक को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि जी डी गोयनका स्कूल के बस जहानाबाद से बच्चों को लेकर गया जी जा रहा था।एन एच 22 पर मई हाल्ट के पास एक स्कूली छात्रा बस के इंतजार में खड़ी थी, जिसे बस वही रोक दिया, और छात्रा बस में सवार होने लगी,इसी बीच तेज रफ्तार से चली आ रही पीछे से ट्रक ने बस में जबरदस्त ठोकर मारी, फलस्वरूप छात्रा वही सड़क पर गिर पड़ी। वहीं बस में सवार भी कुछ बच्चों को भी हल्का रुप से घायल हो गए।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक की सुझबुझ से एक बड़ी घटना होते होते रह गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल ट्रक चालक अजय कुमार एवं घायल बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल लाया। जहां ट्रक चालक एवं छात्रा मानवी कश्यप को विशेष इलाज हेतु पटना रेफर किया गया है।
वहीं घटना घटते ही परिजनों को सुचना दी गई, फलस्वरूप बच्चे के अभिभावकों ने थोड़ी बहुत घायल बच्चों को अपने घर ले गए। घटना आज मंगलवार को सुबह छः बजे की बताई गई है।