
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम निशरपुरा में उस वक्त सनसनी फ़ैल गया, जब गांव के ही एक युवक को अपने दोस्तों द्बारा बड़ी ही बेरहमी से पीट पीट कर अधमरा कर दिया, जिसे इलाज के क्रम में मौत हो गई।
बताया जाता है कि जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम निशरपुरा निवासी शिवम् कुमार डिकोरेशन संचालक था, और इसी कार्य से अपने परिवार को भरण पोषण किया करता था। बीते रात्रि शिवम् अपने डेकोरेशन जहां रखता था,वही प्रतिदिन की भा॑ती सोया हुआ था।सोए हुए अवस्था में ही गांव के ही दोस्तों ने शिवम् को उठा बधार में लेजाकर बड़ी ही बेरहमी से रड एवं डंडे से अधमरा कर फरार हो गया।किसी तरह जब गांव वालों एवं परिजनों को सुचना मिली तो, गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के क्रम में शिवम् की मौत हो गई।

वहीं परिजनों ने शिवम् के दोस्तों पर मारपीट कर मौत का आरोप लगाया है, तथा थाना में लिखित आवेदन दिया है।
वहीं घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंच शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कारवाई प्रारंभ कर दी गई है।
