
सुचना पर पुलिस ने किया छापामारी,नकली दवाइयां बरामद।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -हुलासग॑ज थाना क्षेत्र में नकली दवाई बाजार में सप्लाई कर आम लोगों के जिवन से खिलवाड़ करने का साजीश का पुलिस पर्दाफाश कर,नकली दवाइयां बरामद किया है।
बताया जाता है कि ब्रांच प्रोटेक्शन लिमिटेड के फिल्ड पदाधिकारी अंजनी कुमार एवं थाना अध्यक्ष हुलासग॑ज ने संयुक्त रूप से छापामारी किया गया तो बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां,रैपर सहित अन्य स्थानों की बरामदगी की गई।
थाना अध्यक्ष हुलासग॑ज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फिल्ड पदाधिकारी अंजनी कुमार ने शिकायत दर्ज कराया कि हमारे कम्पनी के रैपर के नाम पर अवैध रूप से नकली दवाइयां बाजार में बेची जा रही है। शिकायत दर्ज कर तत्काल एक छापामारी टीम का गठन कर संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के ग्राम उलीमपुर टोला स्थित संजय कुमार के मकान पर छापामारी की गई, तो बड़ी संख्या में नकली दवाइयां, जिसपर प्रोटेक्शन कम्पनी का रैपर साटा हुआ, तथा बड़ी संख्या में रेपर की बरामदगी की गई।
उन्होंने बताया कि नकली दवाइयां का कारोबार पटना जिला के थाना+ग्राम दनीआवाॅ निवासी अमन कुमार के द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सिप्ला, हिमालया, एवं torrent फार्मा के नाम पर बनाया जा रहा नकली दवाइयां बरामद किया गया है। तथा बड़ी संख्या में विभिन्न कम्पनियों के नाम पर खाली,बोतल,दबाई बनाने का समान,रैपर, स्प्रिंट सहित अन्य सामानों की बरामदगी की गई है।इस सम्बन्ध में कारोबारी अमन कुमार एवं मकान मालिक संजय कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

