जीविका दीदियों को मिला 350 करोड़ का सहारा, बैंक ऋण से मजबूत होगा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

Breaking news News बिहार


*बिहार प्रभारी मनीष कुमार*


मोतिहारी के बापू प्रेक्षा गृह सभागार में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और जीविका के संयुक्त तत्वाधान में जीविका समूह मेगा ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से करीब दो हजार जीविका दीदियों ने भाग लिया। समारोह में जिले के जीविका समूहों को 51 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।वही कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, महाप्रबंधक आर नटराजन, जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह तिवारी और जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जीविका समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों की दीदियां नियमित बैठक, बचत और ऋण वापसी के जरिए अपने रोजगार और आजीविका को मजबूत बना रही हैं।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने जीविका समूहों को हर स्तर पर बैंकिंग सहयोग देने का भरोसा दिया। साथ ही जिले की सभी बैंक शाखाओं में अधिक से अधिक जीविका समूहों के बचत और ऋण खाते खोलने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान जिले में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। मेगा ऋण वितरण समारोह में जिले के जीविका समूहों के बीच कुल 51 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों और बैंक शाखा प्रबंधकों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में जीविका और बैंक के कई अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रही।