
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 08 अपीलीय मामलों की सुनवाई की । इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 04 मामलों पर विचार किया गया और कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी किया ।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि
आज की इस सुनवाई में विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया। संबंधित प्राधिकारों की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया गया।

कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गई। ऐसे मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए संबंधित प्राधिकारों को अगली सुनवाई में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त मामलो मे 04 निष्पादित मामलो मे है, जिसमे भूमि अतिक्रमण वाद, एल. पी. सी. निर्गत करने, नाला निर्माण, नाला उडाही इत्यादि से संबंधित मामले था।
