चंपारण की खबर::जनसुराज की बैठक में लिए गए कई निर्णय, बनेगी 51 सदस्यीय जिला वर्किंग कमिटी : अध्यक्ष

Breaking news News बिहार राजनीति

मोतिहारी।
जनसुराज जिला पार्टी कार्यालय मोतिहारी में जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुआर की अध्यक्षता में आज बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुआर जी को 101 कार्यकारणी सदस्य एवं सभी जिला प्रकोष्ठो के जिला अध्यक्ष सहित एक महासचिव, 5 उपाध्यक्ष, 5 सचिव सहित 51 सदस्यीय वर्किंग कमिटी बनानी है।
02, सभी प्रखंड अध्यक्ष को 15 सदस्यों की टीम बनानी है । उक्त टीम में प्रत्येक प्रखंड से, 2 संरक्षक , 1 प्रखंड अध्यक्ष (जो स्वयं ),1, महासचिव ,1 प्रखंड प्रवक्ता , 1 प्रखंड मीडिया सेल , 9 प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष- कुल 15 पदाधिकारी होंगे।
अर्थात् प्रखंड स्तर पर 36×15=540
जिला अध्यक्ष की टीम 101
सभी प्रकोष्ठों के 9×51=459
कुल 1100 पदाधिकारियों की टीम हो जायेगी।
यह टीम 19 मई तक के अंदर बनानी है। पटना रिपोर्ट करने के बाद प्रशांत किशोर का 25 मई मोतिहारी आयेंगे और कमिटी के सभी सदस्यों से मिलेंगे।
उक्त बैठक में राज्य सलाहकार सदस्य कृष्ण कान्त मिश्रा, मंतोष कुमार सहनी, डॉ अतुल कुमार, संजय सिंह, जिला महामंत्री अभय कुमार उर्फ अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रविश मिश्रा, जिला प्रवक्ता अजय आजाद, एवं मोनिका शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष श्याम सहनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मिन्हाज अहमद, ओ बी सी पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विजय कुशवाहा, अम्बेडकर मंच जिला अध्यक्ष अशोक राम, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद साह, विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष लव यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव, मोतिहारी प्रखंड जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मोतिहारी प्रखंड जिला महासचिव संजीव कुमार उर्फ पोला वर्मा, नगर निगम मोतिहारी उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला महिला मोतिहारी उपाध्यक्ष रानी पाठक, सुधा वर्मा, साथ में जिला के सभी महासचिव गण एवं उपाध्यक्ष गण, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।