9 जून को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,बढ़ती महगाई को लेकर एक दिवसीय दिया जाएगा धरना।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – बिहार में तेजी के साथ बढ़ रही भ्रष्ट शासन व्यवस्था, बेरोजगारी तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 9 जून मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय रतनी फरीदपुर पर राजद द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए राजद नेता सह पूर्व मुखिया राजदेव प्रसाद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार बिधान सभा के प्रतिपक्ष नेता माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव के आवाहन पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बिहार में भ्रष्ट शासन व्यवस्था,बढ़ती बेरोजगारी एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ,राजद परिवार की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बिहार सरकार को चेतावनी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुरे बिहार के प्रत्येक प्रखंडों में आगामी 9 जून को एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने आम लोगों को अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग धरना में उपस्थित होकर सरकार के नकामी के विरुद्ध आवाज बुलंद करें।सभी पंचायत अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ता एवं राजद में विश्वास करने वाले लोगों को धरना कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया है।