पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में शांती व्यवस्था के साथ अबैध खनन, एवं शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

Breaking news News बिहार

कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर की जाएगी निरोधात्मक कार्रवाई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के ग्राम प्लेक्स’ भवन के सभागार में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात,सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना अध्यक्षों
की उपस्थिति में जिले के कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
जिले में शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए, संवेदनशील इलाकों में अपराधियों पर पैनी नजर रखने एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं उन्होंने बताया कि लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए,उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए। साथ ही साथ


अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री तथा अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं और शराब तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आदेश दिया गया। वहीं लापरवाही बरतने वाले थाना अध्यक्षों पर कार्रवाई भी करने की बात कही गई।
उन्होंने बताया कि कर्तव्य निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले में शांती व्यवस्था एवं रात्रि गश्ती, असमाजिक तत्वों एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।