
मादक पदार्थ कारोबारी को स्मैक सहित किया गया गिरफ्तार।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जिले में विधी व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर जिले के सभी थाना अध्यक्षों को लगातार छापामारी करने, वाहन चेकिंग अभियान तथा मादक पदार्थ एवं अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार किए गए कारवाई में पुलिस को सफलता भी मिल रही है।
इसी कड़ी में मादक पदार्थ की छापामारी में एक मादक कारोबारी को गिरफतार किया गया है।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज जारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर को नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत से 4-43 ग्राम स्मैक के साथ शंकर कुमार को गिरफतार किया गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में आज एक लाख चार हजार पांच सौ रुपए का चालान काटा गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया बीते रात्रि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्रवाई में शकूराबाद थाना से एक प्राथमिकी अभियुक्त ग्राम गुलाबगंज से तथा हुलासग॑ज थाना क्षेत्र से हलासगज बालापर से एक आरोपी को गिरफतार किया गया है, जिसे सभी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि अबैध शराब कारोबारी के खिलाफ की कार्रवाई में 05 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया एवं 700 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया है।

