मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम है बांकीपुर का चुनावी नतीजा।

Breaking news News बिहार

अपने ही पार्टी के शिर्ष नेताओं पर लगाया गम्भीर आरोप।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता ने अपने ही पार्टी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम है । प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिला पार्षद, वैश्य–अतिपिछड़ा एकता मंच के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश पंचायतीराज प्रकोष्ठ के सह-संयोजक आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह चुनावी परिणाम संगठन के मूल एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा तथा आयातित नेताओं एवं चापलूस प्रवृत्ति के लोगों को प्राथमिकता दिए जाने का स्वाभाविक परिणाम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके वे निष्ठावान कार्यकर्ता होते हैं, जिन्होंने वर्षों तक बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के संगठन की विचारधारा और जनाधार को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है। यदि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर चुनावी मौसम में आए अवसरवादी चेहरों को सम्मान, जिम्मेदारी और टिकट दिया जाता है, तो इससे जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होता है और उसका प्रतिकूल प्रभाव चुनावी परिणामों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

श्री चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी दल की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता, मजबूत संगठनात्मक संस्कृति और कार्यकर्ता-आधारित व्यवस्था में निहित होती है, न कि केवल चुनावी समय में जुड़े व्यक्तियों में। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनाधारयुक्त बनाने के लिए मूल कार्यकर्ताओं के सम्मान, समर्पण और वर्षों के योगदान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यही किसी भी मजबूत, अनुशासित और दीर्घकालिक सफलता प्राप्त करने वाले संगठन की वास्तविक पहचान और शक्ति होती है।