
–जिलाधिकारी ने की कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए गठित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने केंद्रीय पुलिस बल कोषांग के नोडल पदाधिकारी शुभम कुमार उद्योग महाप्रबंधक पूर्वी चंपारण से अब तक की तैयारी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ने बताया कि केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स एवं दूसरे जिला से आने वाले जिला पुलिस बल के आवासन, उनके लिए वाहन आदि की व्यवस्था कर ली गई है। अब आसान स्थल पर सभी सुविधाएं अद्यतन कर दिया गया है।
प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी राम जन्म पासवान जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण के शेड्यूल के अनुसार मतदान कर्मियों की विधिवत ट्रेनिंग दी जा रही है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी कर्मी ट्रेनिंग में भाग नहीं ले रहे हैं। उनको स्पष्टीकरण करते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए।
मतदाता सूची विखंडन के कार्य की जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं इसे समय से पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया।
वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य प्रयुक्त होने वाले वाहनों का आकलन करके वाहनों को पकड़ने की प्रक्रिया समय से प्रारंभ कर दिया जाए।
बिहार विधानसभा निर्वाचन के अवसर पर सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग होनी है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ) को निर्देश दिया कि इसकी समुचित तैयारी कर लें।
सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर भेजे जाने वाली सभी सामग्री जिला को प्राप्त हो गई है। जिसे मतदान केंद्र वार टैगिंग किया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अब तक जितने आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका निष्पादन कर दिया गया है। कोई आवेदन अभी तक लंबित नहीं है।
विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि विधि व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन स समय निर्वाचन कार्यालय बिहार पटना को भेजा जा रहा है।
बैठक उपस्थित उप विकास आयुक्त को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एमएस कॉलेज एवं डायट छतौनी का भ्रमण कर लें एवं वहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं की अध्ययन स्थिति देख लें।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, एडीएम लोक शिकायत, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित सभी को कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
