सारण में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को ढकने की कोशिश नीट छात्रा के साथ हुए अन्याय की याद दिलाता है: मनोज भारती

Breaking news News बिहार
  • जन सुराज ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा प्रशासन को कानून व्यवस्था में स्पष्टता नहीं दिखी

पटना।

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सारण में हुई नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर मंगलवार को प्रेस वार्ता की। पटना के पार्टी कार्यालय आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मामले में कानून व्यवस्था में जो स्पष्टता होनी चाहिए थी वो नहीं दिखी। मनोज भारती ने कहा जहानाबाद नीट छात्रा मौत मामले को लेकर हमने जो लड़ाई लड़ी, उस दिन से हमें लगता है कि बिहार सरकार ने नींद से जगी। प्रशासन-कानून व्यवस्था में जो स्पष्टता होनी चाहिए थी वो भी नहीं दिखी नहीं है।
मनोज भारती ने कहा कि सारण में हुई घटना से हम दुखी-नि:शब्द हैं। प्रशासन पीड़ित परिजनों से यह कहलवाने पर तुली थी कि मामले में किसी का दोष नहीं है। इस घटना को ढकने की कोशिश हमें नीट छात्रा के साथ हुए अन्याय की याद दिलाता है। पार्टी ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसलिए हमने क्षेत्रीय प्रभारी को मौके पर भेजा, फिर पटना से सरवर अली और राकेश पटेल भी सारण में जाकर पीड़ित के परिजनों से मिले।

  • मामले को दबाने की हुई कोशिश: सरवर अली

इस दौरान सरवर अली ने कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले को दबाने, दबाव डालने की कोशिश की गई। हमने पीड़ित के परिजनों को आश्वासन दिया कि हम मामले को उठाएंगे, ताकि न्याय मिले। वहीं अनूप मैथिल ने कहा कि ये घटना 4-5 दिन पुराना है, सारण पुलिस ने मामले को बढ़ता देख अपराधियों को पकड़ने की जगह सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर पीड़ित के परिजनों का चरित्रहनन किया, जिसे बाद में हटा दिया गया। हम चाहते हैं कि मामले में पीड़ित के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिले।
मनोज भारती ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। आम जनता का कानून-व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।
जन सुराज पार्टी न्याय और सुशासन की लड़ाई में जनता के साथ है और पीड़िता को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में इंदु सिन्हा, राकेश पटेल और पद्मा ओझा, अनूप मैथिल भी मौजूद रहे।