जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी पर, कोर्ट में पुलिस की कड़ी सुरक्षा।

Breaking news News बिहार

पुलिस अधीक्षक ने सिविल कोर्ट में पहुंच सुरक्षा की ली जाएजा, दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले के सिविल कोर्ट में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी ईमेल के द्वारा दिया गया। जैसे ही खबर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान को मिली तो तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कोर्ट में जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी। वहीं आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस चप्पे-चप्पे जांच में जुट गई है, तथा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।


पुलिस अधीक्षक के अनुसार कोर्ट में लगी सभी सी सी टी वी कैमरा को खंगाला जा रहा है।