
आपसी सौहार्द वातावरण का मिशाल हुआ कायम।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में उस वक्त आपसी वातावरण एवं पुलिस पब्लिक माहौल का नजारा देखने को मिला,जब पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अपने कार्यालय कक्ष में रमजान के महिना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द, एकता तथा भाईचारा का संदेश जाता है, तथा आत्मीयता, एवं सद्भाव का प्रतीक होता है। इफ्तार पार्टी के पूर्व मुस्लिम भाइयों ने पुलिस अधीक्षक को पुस्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।

तत्पश्चात रोजदारी के समय समाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं में रोजा खोला गया। उन्होंने बताया कि इफ्तार का आयोजन से पुलिस परिवार के बीच विश्वास और सहयोग को और सुदृढ़ करने का प्रयास है।इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में मुस्लिम भाई शामिल हुए।
