रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पर एक महिला के पेट में कैंची घोंपकर उसकी निर्मम हत्या करने का आरोप है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



जानकारी के अनुसार, घटना पिछले साल 30 नवंबर 2025 की है। नल्हेड़ा गुर्जर निवासी सर्वेश की पत्नी आशा देवी के साथ आरोपी सचिन ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने आशा देवी के पेट में कैंची मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की टीम को यह सफलता मिली। 04 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घसौती तिराहा, कस्बा रामपुर मनिहारान से वांछित अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र हरबीर सिंह (निवासी ग्राम दतियाना, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है।,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।