नवनिर्मित हरपुर थाना का अंचल निरीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

Breaking news

नवनिर्मित हरपुर थाना का अंचल निरीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
आदापुर। प्रखंड अंतर्गत हरपुर में रविवार को नवनिर्मित थाना का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन छौरादानों के अंचल पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार चौरादनो ने किया। उद्घाटन के बाद थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि व्यवस्था के साथ साथ अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही थाना में हर कांड दर्ज किया जाएगा, व लोगों की सारी समस्या सुना जायेगा सात ही त्वरित कार्यवाही किया जायेगा। थाना बनने से ग्रामीणों में काफी खुशी है। मौके पर एसआई विजय कुमार व हरे राम प्रसाद आदापुर थाना एसआई कन्हैया सिंह मुखिया सुमीर कुमार, बेलवा मुखिया जितेंद्र सिंह, चंदर मुखिया, सरपंच तेजामुल हक, डीलर शुशेष कुमार, सशस्त्र सीमा बल के 71वी बटालियन नायक टोला सहित अन्य सभी ग्रामीण लोग उपस्थित थे।