प्रशांत किशोर लोगों को अपने बच्चों के सपने साकार करने में है जुटे : ज्ञानदेव त्रिपाठी

Breaking news

जन सुराज ही बदलेगी बिहार की तस्वीर : एके द्विवेदी

  • कहा कि प्रशांत किशोर की यात्रा से सूबे के सभी वर्गों में उत्साह

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जन सुराज को बिहार के बदलाव का अभियान बनाने की दिशा में रविवार को शहर के मठिया जिरात स्थित एक विवाह भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंपारण के प्रभारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि बिहार को जिस प्रकार पिछले पचास वर्षों से बर्बाद किया गया और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है, जनता उसका जबाब देने का मूड बना चुकी है। उसे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की अगुआई में एक विकल्प मिल गया है। बिहार के किसान बदहाल है। युवा बेरोजगार है। उद्योग धंधे बंद है। ऐसे में बिहार के युवाओं को दूसरे प्रदेशों में मजदूर बनने के सिवा और कोई चारा नहीं। प्रशांत किशोर जी ने बिहार के हर प्रखंड का दौरा कर वहां के संसाधनों के बारे में धरातल पर जाकर जानकारी ली है। बिहार के किन क्षेत्रों में उद्योग धंधे की स्थापना हो सकती है। इस पर व्यापक उन्होंने ध्यान दिया है, ताकि बिहार में बदलाव कर नए उद्योग धंधे आधारभूत संरचना के आधार पर लगाई जा सके। विद्वान ज्ञानदेव त्रिपाठी ने कहा कि अब तक सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोगों के सपने को बेंचा है। अब प्रशांत किशोर लोगों को अपने बच्चों के सपने साकार करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिले में संगठन को मजबूती कर लाने के लिए तत्पर हो जाए क्योंकि बिहार के बदलाव की जिम्मेवारी उन्हीं के कंधों पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन सुराज का संकल्प घर-घर पहुंचने का आग्रह किया। इस अवसर पर जन सुराज की वरीय साथी राणा रणजीत सिंह ने जन सुराज मोतिहारी के नाम से यूट्यूब चैनल को लांच किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले जन सुराज के कार्यक्रमों का वीडियो बनाकर इसमे और व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पर से अपलोड करें। इस अवसर पर 100 से ज्यादा उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। जिन्होंने संगठन के अभियान को गति दी है एवं तन मन से लग रहे। कार्यक्रम का संचालन जय मंगल कुशवाहा एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने की। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सब मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर ने कहा कि प्रशांत किशोर जी जनसुराज अभियान को लेकर 15 से ज्यादा जिलों का दौरा कर चुके हैं। वह बिहार के एकमात्र से व्यक्ति हैं इन्होंने जिला प्रखंड एवं पंचायत तक जाकर वहां के स्थानीय हालातो से खुद को रूबरू कराया है एवं समस्याओं के निवारण के लिए एक व्यापक सोच रखी है। लेकिन यह तभी संभव है जब बिहार की जनता भ्रष्ट व्यवस्था एवं अफसरशाही से ग्रस्त सरकारी ढांचे को बदलकर जन सुराज के हाथ में प्रदेश की कमान दे। कार्यक्रम में डॉ मंजर नसीम, ज्ञान देवमणि त्रिपाठी, तारीक अनवर, संजय सिंह, सचिन यादव, विभा शर्मा, रामशरण यादव, रवीश मिश्रा, मिनहाज अहमद, प्रमोद कुमार सिंह, असलम हुसैन, अरुण कुमार तिवारी, जयंत कुमार, रामबाबू मिश्रा, कृष्णकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार रखें।