
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह हरियाणा एवं पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री कस्बे में पहुंच कर संगठन के पदाधिकारियों से मिले और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह हरियाणा एवं पंजाब के प्रांत संगठन मंत्री रामानंद ज़ी रामपुर मनिहारान में जिला अध्यक्ष विकास सैनी जी के आवास पर पहुंचे। मनोज सिंह ने राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियो के साथ कार्यकर्ताओ का हालचाल जाना उसके बाद उन्होंने संगठन के विषयो पर विस्तृत चर्चा की। हिंदू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण तोगड़ियां ज़ी के 5 जनवरी 2026 को जिला सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में भी पदाधिकारियो को निर्देशित किया। कार्यकर्ताओ को डॉ तोगड़िया ज़ी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजना बनाकर काम करने को निर्देशित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ज़ी कार्यकर्ताओ से चर्चा करने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल सहारनपुर के जिला महामंत्री पंकज लोधी ज़ी के आवास भी पहुंचे और परिवार के लोगो से मिलकर कुशलक्षेम के साथ ही हाल चाल जाना। इस दौरान
जिला अध्यक्ष विकास सैनी, जिला महामंत्री पंकज लोधी, अजय सैनी अरुण गुप्ता, राहुल सदोली रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति पुंडीर, संदीप धौराला, संजय रोहिल्ला, रोहित रोहिल्ला, मोहर सिंह, सत्यवीर ठाकुर, आदित्य धीमान, सुमित कुमार जाटव, रोहित कुमार, विराट सैनी आदि उपस्थित रहे।
