वाणावर में लगने वाली श्रावणी मेला की भव्य शुभारंभ की तैयारी पूर्ण।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहाड़ में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला-2026 के भव्य शुभारंभ को लेकर तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व दिवस दिए गए निर्देशों के आलोक में विभिन्न विभागों द्वारा अति तेजी से शेष कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि 30 जुलाई, 2026 को श्रावणी मेला का शुभारंभ भव्य एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि, दिया गया निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) द्वारा बराबर क्षेत्र में पर्यवेक्षण कर मेला क्षेत्र में सभी कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अनुश्रवण कर रहे हैं।

वर्तमान में मेला क्षेत्र में विद्युत एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, टेंट एवं पंडाल निर्माण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सूचना पट्ट एवं साइनेज, पेयजल, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्य सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यरत हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, नगर परिषद, पुलिस, आपदा प्रबंधन तथा अन्य संबंधित विभागों को मेला अवधि के दौरान निर्बाध सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
वहीं उन्होंने बताई कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर 30 जुलाई, 2026 को बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहाड़ में श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं भव्य वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।