
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान -प्रख॑ख विकास पदाधिकारी
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरहारा एवं झुनाठी में पैक्स अध्यक्ष के लिए दिनांक 18 मार्च को मतदान होगा।इसकी सारी तैयारी पुरी कर ली गई है।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्रेया कुमारी ने बताई कि मुरहारा पंचायत में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 1537 है। उन्होंने बताई कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदान होगा, जहां तीन मतदान केंद्र बनाया गया है,सभी मतदान केन्द्रों पर स्टैटिक फार्स तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताई कि जिला से औवजर्वर की देखरेख में दोनों पंचायतों में मतदान किया जाएगा। तथा पेट्रोलिंग पार्टी एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
वहीं झुनाठी पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 666है, जहां पुरानी पंचायत भवन में मतदान हेतु मतदान केंद्र बनाया गया है। स्टैटिक फार्स एवं मजिस्ट्रेट भी मतदान के समय तैनाती की गई है। उन्होंने बताई कि सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई है। दोनों मतदान केंद्र पर आज मंगलवार की शाम पांच बजे तक मतदान कर्मी को,मतदान केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताई कि प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां 19 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जाएगी।
