जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा काको का किया औचक निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

कारा अधीक्षक को लापरवाही या चुक न बरतने का दिया सख्त निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के मंडल कारा काको का जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में कारागार के सभी वार्डों का बारिकी से गहन तलाशी एवं जांच पड़ताल किया।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सोमवार को कारा मंडल काको का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कारागार के सभी वार्डों,सेल एवं संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली गई।साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन की गुणवत्ता का बारिकी से निरीक्षण किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चुक न बरतने का निर्देश दिया।


वहीं उन्होंने बताया कि कारा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि मंडल कारा मे लगी सभी सी सी टी वी कैमरा निरंतर सुचारू रूप से संचालित रखने तथा कंट्रोल रूम को 24+7 प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,ताकी कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रुप से बना यह। वहीं पुरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।