बिहार गृह रक्षक संघ के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

Breaking news News बिहार

नामांकन के समाप्ति के उपरांत कई पदों पर निर्विरोध हुए निर्वाचित।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में, बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई जहानाबाद का त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम दिन प्रत्यासियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
केन्द्रीय कमेटी की संघ के सचिव ,पर्यवेक्षक रमाशंकर भारती ने बताया कि जहानाबाद जिला इकाई की नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 1 – मिथिलेश्वर सिंह,2- सुजीत कुमार,3-सुनील कुमार,4- पि॑टू कुमार,5 -सुभम कुमार एवं 6 -जयप्रकाश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 1 -देवे॑द्र कुमार एवं सम्लेश कुमार, सचिव पद के लिए 1-गोवर्धन कुमार एवं संतोष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि अन्य पदों पर एक प्रत्याशी रहने के फलस्वरूप निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं,जो निम्न हैं।उप सचिव, संगम कुमार, संगठन सचिव,सिमेद्र कुमार एवं राम पासवान, कोषाध्यक्ष पद पर बृजलाल कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
वहीं महिला संघ के अध्यक्ष पद पर कुमारी अंजली, महिला सचिव -बविता कुमारी, महिला सदस्य पद पर शांती देवी एवं सरिता कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
इस मौके पर केंद्रित टीम बिहार (पटना) के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह एवं उमाशंकर ठाकुर भी उपस्थित थे।