चंपारण की खबर::गांधी दर्शन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गोयल का सांसद ने किया स्वागत और अभिनन्दन

Breaking news News बिहार राजनीति

महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों का भ्रमण कर एवं उन स्थलों के और विकास की बातें जानी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

स्थानीय सर्किट हाउस में गांधी दर्शन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गोयल का मोतिहारी आगमन पर अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
     इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्वी चंपारण के सांसद राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के मछुआरा आयोग के अध्यक्ष  ललन सहनी, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद भी उपस्थित रहे।
  श्री गोयल जी के मोतिहारी आगमन का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों का भ्रमण करना एवं उन स्थलों के और विकास के लिए क्या कुछ किया जा सकता है उसकी जानकारी प्राप्त करना है।
  श्री गोयल मोतिहारी स्थित गांधी संग्रहालय, चरखा पार्क एवं  सत्याग्रह पार्क भी गए और वहां की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चरखा पार्क में महात्मा गांधी से जुड़ी हुई स्मृतियों एवं आजादी के लड़ाई में भाग लेने वाले नायकों के तस्वीरों की श्रृंखला देखकर उन्होंने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर सांसद  राधा मोहन सिंह ने यहां से जुड़ी हुई सभी तथ्यों की जानकारी दी गई।


    इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात एवं गांधी संग्रहालय के सचिव,सह सचिव एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।